विलारियल ने मिगुएल के साथ 3 साल का करार किया

विलारियल (स्पेन), 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब विलारियल ने मेक्सिको के डिफेंडर मिगुएल लायुन के साथ तीन साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 30 साल के मिगुएल एफसी पोटरे से विलारियल में जुड़े हैं। वह मेक्सिको के 2014 और इस वर्ष फीफा विश्व कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे।

मिगुएल ने कहा, “मैं एक सपने देखने वाला हूं। मैं विलारियल टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो एक खिताब जीतता है। मेरे साथियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे फिट रखने में मदद की है। मैं इस टीम के लिए अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं।”

विलारियल क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, “उनकी मुख्य स्थिति राइट बैक है। फिर भी वह दोनों पैरों का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। उनके जुड़ने का मतलब है कि वह बाएं पैर से भी खेल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493