गूगल ने मीना कुमारी की 85वीं जयंती पर डूडल बनाया

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गूगल ने दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की 85वीं जयंती पर बुधवार को उनके सम्मान में डूडल बनाया।

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गूगल ने दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की 85वीं जयंती पर बुधवार को उनके सम्मान में डूडल बनाया।

डूडल में मीना कुमारी की पेंटिंगनुमा सुंदर तस्वीर नजर आ रही है।

गूगल डूडल पेज के आधिकारी के अनुसार, डूडल में मीना कुमारी की एक पेंटिंगनुमा तस्वीर दिख रही है जिसमें वह अपनी सुंदर और आकर्षक आंखों से दर्शकों को मोहित करती नजर आ रही हैं।

वर्ष 1933 में जन्मीं मीना ने चार साल की उम्र से कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था। बचपन में उन्हें बेबी मीना के नाम से जाना जाता था। मीना 38 साल के लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों का हिस्सा बनीं थीं।

रील और रियल लाइफ में लगातार उतार-चढ़ाव झेलनी वाली मीना कुमारी ‘ट्रैजेडी क्वीन’ के नाम से मशहूर थीं।

मीना कुमारी का वर्ष 1972 में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493