बिग मेंम्बर्स के लिए टिकट बुकिंग पर एयरएशिया का डिस्काउंट ऑफर

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा प्रदान करने वाली देश की अग्रणी कम्पनी-एयरएशिया ने अपने बिग मेंम्बर्स के लिए टिकट बुकिंग पर साल भर के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट की घोषणा की है।

कम्पनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बिग मेम्बर्स उसकी आधिकारिक वेबसाईट एवं ऐप पर मेंम्बर्स-ओनली ट्रैवल पर्क्‍स का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत उन्हें ज्यादा फायदे, इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेंगे। इसके लिए उन्हें सीधे एयरएशिया डॉट कॉम या एयरएशिया ऐप से उड़ानें बुक करनी होंगी।

एयरएशिया केविपणन प्रमुख राजकुमार परंथनम ने कहा, “लो-कास्ट कैरियर के रूप में हम अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदे पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हम अपने यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास करते हैं। एयर एशिया बिग मेंम्बर्स को हम जो ये फायदे प्रदान कर रहे हैं, उनके द्वारा वो साल भर सबसे कम कीमतों के साथ हमारी वेबसाईट या ऐप से उड़ानें बुक करके एक्सक्लुसिव फायदों का लाभ ले सकेंगे।”

परंथनम ने कहा कि बिग मेंम्बर्स सभी उड़ानों के लिए इंस्टैंट मेंबर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। एयरएशिया डॉट कॉम या एयरएशिया ऐप से की गई सभी नई बुकिंग्स पर वन-वे ट्रिप के लिए 80 रुपये की बचत एवं रिटर्न फ्लाईट के लिए 160 रुपये की बचत होगी। यह छूट सभी फ्लाईट्स एवं प्रमोशनल फेयर्स पर लागू होगी।

इसके अलावा कम्पनी अपने नियमित यात्रियों के लिए कुछ अन्य फायदे लेकर आई है। 130 से अधिक स्थानों के लिए सर्वश्रेष्ट फ्लाईट डील एवं सेल्स की प्रायरिटी एक्सेस प्राप्त करने के अलावा सदस्य अपने एयरएशिया बिग प्वाईंट्स का उपयोग कर फ्लाईट एवं ऐड-ऑन जैसे सीट, खाने, चेक्ड बैगेज आदि के लिए भुगतान कर सकते हैं। यद्यपि एयरएशिया बिग प्वाईंट्स को टैक्स, शुल्क एवं प्रभार देने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता।

एयरएशिया के मुताबिक बिग मेंम्बर्स के लिए उसके पास कई अन्य ऑफर हैं और अगर कोई यात्री बिग मेंम्बर बनना चाहता है तो उसे इसके लिए निशुल्क पंजीकरण कराने के लिए एयरएशिया डॉट कॉम पर जाना होगा और साईन अप पर क्लिक करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493