मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री 0.6 फीसदी घटी

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वाहन दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में जुलाई के दौरान 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें निर्यात के आंकड़े भी शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वाहन दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में जुलाई के दौरान 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें निर्यात के आंकड़े भी शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल बिक्री मामूली घटकर 1,64,369 वाहनों की रही, जबकि साल 2017 के जुलाई में कंपनी ने कुल 1,65,346 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने बताया कि जुलाई में घरेलू बाजार में 1,54,150 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 10,219 वाहनों का निर्यात किया गया।

वाहन दिग्गज ने एक बयान में कहा, “जुलाई में घरेलू बिक्री में थोक बिक्री का सबसे ज्यादा योगदान रहा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493