मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कबाली’ और ‘काला’ जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार पा. रंजीत हिंदी फिल्म निर्देशित करने वाले हैं।
ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण ‘नमह पिक्चर्स’ के सहयोग से किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, ‘नमह पिक्चर्स’ के निर्माता शरीन मंत्री केड़िया और किशोर अरोरा तथा रंजीत जिस विषय पर काम कर रहे हैं वह एक एक सच्ची घटना पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म अगले साल तक शुरू होगी।
‘नमह पिक्चर्स’ के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को दिए अपने बयान में कहा, “एक फिल्म के लिए पी. रंजीत से जुड़ने पर हम बहुत उत्साहित हैं।”
‘नमह पिक्चर्स’ की सच्ची कहानी पर आधारित यह कोई पहली फिल्म नहीं है। ‘नमह पिक्चर्स’ अभिनेत्री सन्नी लियोन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘करनजीत कौर – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सन्नी लियोन’ का भी निर्माण कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath