‘मिलेगी मिलेगी’ में ‘स्त्री’ की झलकी देखने को मिलेगी : निर्देशक

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक का कहना है कि फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग ‘मिलेगी मिलेगी’ फिल्म के कॉन्सेप्ट को दर्शाता है।

कौशिक ने आईएएनएस से कहा, “‘मिलेगी’ का विचार दर्शकों को ‘स्त्री’ की झलकी दिखाना है। हालांकि यह एक प्रमोशनल सॉन्ग है। इसमें फिल्म का सार समाहित है और यह फिल्म की अवधारणा को प्रदर्शित करता है।”

हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति खुराना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का गीत मीका सिंह ने गाया है और यह सचिन-जिगर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म की पूरी टीम पर फिल्माया गया है।

निर्देशक ने कहा, “हमने गीत की शूटिंग का आनंद लिया क्योंकि यह बहुत ही ‘मस्ती’ (मजेदार) से भरा एक पेप्पी नंबर है, हमें यकीन है कि जब भी यह गीत आएगा तो दर्शक इसका आनंद लेंगे।”

यह गीत गुरुवार को रिलीज होगा।

‘स्त्री’ 31 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493