क्रिस हेम्सवर्थ को टैटू गुदवाना भारी पड़ा

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही में अपने दाहिने रिब केज पर टैटू गुदवाया है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, न्यूयॉर्क के लोकप्रिय टैटू कलाकार, जोशुआ लॉर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम पेज पर क्रिस का टैटू गुदवाने वाला वीडियो साझा किया है।

लॉर्ड ने इसके साथ लिखा, “हैंडसम क्रिस हैम्सवर्थ का टैटू बना रहा हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं कि वह अपने थोर किरदार की तरह ही दर्द में नजर आ रहे है। वह पूरी तरह से दर्द में हैं। क्रिस हेम्सवर्थ हैंडसम हैं।”

इस वीडियो में क्रिस को दर्द में अपना चेहरा पकड़ते हुए देखा जा सकता है। वह कह रहे हैं, “आई लव दिस शशशशश..”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493