अनुपम खेर ने ‘न्यू एम्सटर्डम’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अमेरिकी सीरीज ‘न्यू एम्सटर्डम’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर भी उनमें वही उत्साह और घबराहट है, जो उनकी पहली फिल्म ‘सारांश’ की शूटिंग के पहले दिन थी।

अनुपम ने बुधवार रात ट्वीट कर कहा, “एक अगस्त, 2018 को एक नई शुरुआत। मैंने आज अपनी अमेरिकी सीरीज ‘न्यू एम्सटर्डम’ की शूटिंग शुरू की। मुझमें वही उत्साह और घबराहट है, जो एक जनवरी 1984 को थी.”

फिल्म में अनुपम और एगॉल्ड के अलावा श्रृंखला के कलाकारों में जेनेट मोंटगोमेरी, जोको सिम्स और टायलर लैबिन शामिल हैं।

बॉलीवुड की बात करें तो यहां अनुपम आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493