नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। जेम्स वान की ‘द नून’ भारत में 7 सितंबर को रिलीज होगी।
आईएएनएस को दिए बयान के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स यह फिल्म भारत ला रहे हैं। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
कोरिन हार्डी द्वारा निर्देशित फिल्म जेम्स वान और पीटर सफ्रान द्वारा निर्मित है। वे ‘द कॉन्जयूरिंग’ की फ्रेंचाइजी का निर्माण कर चुके हैं।
इसमें डेमियन बिचिर, ताइसा फार्मिगा, जोनास ब्लोकेट, शार्लोट होप, इंग्रिड बिसु और बोनी आरन्स जैसे कलाकार हैं।
dharmpath.com dharmpath