सोनाली की हालत स्थिर है : गोल्डी बहल

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता गोल्डी बहल ने पत्नी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है।

गोल्डी ने कहा कि बिना किसी रूकावट के उनका इलाज चल रहा है।

गोल्डी बहल ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया कि सोनाली की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,”सोनाली को प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया। उनकी हालत अब स्थिर है। उनका बिना किसी रूकावट के इलाज हो रहा है। यह लंबी यात्रा है लेकिन हमने इसकी शुरुआत बहुत ही सकारात्मकता के साथ की।”

सोनाली (43) का न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज चल रहा है। उन्होंने जुलाई में सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह हाई-ग्रेड कैंसर से ग्रस्त हैं।

सोनाली ने साल 2002 में गोल्डी के साथ शादी की थी और दोनों का 12 साल का बेटा रणवीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493