भारत, कजाकिस्तान व्यापार, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

अस्ताना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कजाकिस्तान के विदेश मंत्री कैरत अब्द्रखमनोव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद शुक्रवार को भारत और कजाकिस्तान ने व्यापार, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा, “हमने आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की पूरी श्रृंखला पर बातचीत की। साथ ही हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का भी जायजा लिया।”

उन्होंने कहा कि भारत और कजाकिस्तान दोनों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के सभी क्षेत्रों में बहुआयामी सहयोग विकसित किया है और दोनों देश 2009 से रणनीतिक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली इस मध्य एशियाई देश के साथ अपने अनुकूल संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

सुषमा ने कहा, “मैंने विदेश मंत्री अब्द्रखमनोव के साथ कजाकिस्तान के साथ भागीदारी के लिए नए उत्पादों के बाजारों का पता लगाने, पारंपरिक उत्पादों के व्यापार से विविधता लाते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की।”

उन्होंने कहा, “कृषि उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा और रसायन जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने की अत्यधिक संभावना है।”

कजाकिस्तान मध्य एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझीदार है। वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 64.24 करोड़ डॉलर का रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493