मेक्सिको में एक घर से 11 शव बरामद

मेक्सिको सिटी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के उत्तरी चिहुआहुआ में सिउडाड जुआरेज में एक घर से शुक्रवार को 11 लोगों के शव बरामद किए गए।

मेक्सिको प्रशासन का कहना है कि इन लोगों को यहां बांधकर प्रताड़ित किया गया था और बाद में इन्हें गोली मार दी गई।

जुआरेज के मेयर अरमाडो कैबेडा ने स्थानीय प्रेस को बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और आठ पुरूष हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों को ड्रग्स भी दिया गया था।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, पीड़ितों को गोली मारी गई।

कैबेडा के मुताबिक, पड़ोसियों का कहना है कि घर में कोई रहता नहीं था लेकिन यहां अक्सर पार्टियां होती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493