‘हल्का’ 7 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक नील माधव पांडा की फिल्म ‘हल्का’ 7 सितंबर को रिलीज होगी।

आईएएनएस को दिए बयान के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा।

‘हल्का’ झुग्गी-बस्ती में रहने वाले एक बच्चे की कहानी है, जो अपनी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करता है।

इसमें रणवीर शोरी, पाओली दाम और बाल अभिनेता तथास्तु जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493