मैं ज्यादा दोस्त नहीं बनाती : मल्लिका दुआ

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमेडियन मल्लिका दुआ का कहना है कि वह ज्यादा दोस्त नहीं बनातीं और किसी के साथ मित्रता से पहले काफी एहतियात बरतती हैं।

मल्लिका ने आईएएनएस से कहा, “मैं ज्यादा दोस्त नहीं बनाती और इस मामले में एहतियात बरतती हूं कि किसे दोस्त बना रही हूं। अपने जीवन में जिन लोगों से मेरी सबसे अच्छी दोस्ती हुई उनका संबंध थियेटर या मेर कार्यक्षेत्र से है।”

मल्लिका जल्द ही बिंदास के ‘द ट्रिप 2’ में दिखाई देंगी। इसमें श्वेता त्रिपाठी और सपना पब्बी भी नजर आएंगी।

सह-कलाकारों के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा, “मैं ‘ट्रिप’ सीजन 1 और 2 दोनों के लिए हमेशा से आभारी हूं क्योंकि श्वेता, सपना और लिजा (हेडन) और अब अमायरा दस्तूर के साथ मेरे संबंध ऐसे हैं जिस तरह का आप आम तौर से हासिल नहीं कर पाते।”

इस शो का लाइव प्रसारण सितंबर में बिंदास के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493