काबुल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के तखार प्रांत में एक सैन्य अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
सेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, “मारे गए आतंकवादियों में तालिबान का डिविजनल कमांडर भी शामिल है।”
राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षाबलों ने वायु सेना के सहयोग से शनिवार को बहारक जिले में सामूहिक अभियान शुरू किया था।
dharmpath.com dharmpath