लिली पटेल निभाएंगी नीलू वाघेला की मां का किरदार

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ में सत्या देवी (नीलू वाघेला) की मां सावित्री देवी के किरदार के लिए वरिष्ठ अभिनेत्री लिली पटेल को लिया गया है।

लिली ने बयान में कहा, “मैं एक नए शो में नानी का किरदार निभा रही हूं। मेरे किरदार का नाम सावित्री देवी है और वह बहुत ही सकारात्मक और सबका ख्याल रखने वाली महिला है। वह अपने परिवार के सदस्यों को जीवन में अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है।”

उन्होंने कहा, “शो में मेरा नानी का किरदार होने के कारण सभी कलाकार और अन्य कर्मी मुझे नानी बुलाते हैं। मैंने नीलू के साथ कुछ दृश्यों की शूटिंग की। वह एक अच्छी अभिनेत्री और इंसान है। हमारे बीच पर्दे पर और वास्तविक जीवन में मां-बेटी का रिश्ता है।”

‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रदर्शित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493