निकारागुआ : मीडिया को सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कवर करने से रोका

मानागुआ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। निकारागुआ पुलिस ने देश भर के कई शहरों में निकले सरकार विरोधी जुलूसों के खिलाफ कार्रवाई की है और विदेशी पत्रकारों को इन प्रदर्शनों को कवर करने से रोक दिया है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को आम सड़क की तरफ जाने से रोकते हुए कहा, “आप यहां नहीं जा सकते, आप पार्क में जाइए और वहां शूट कीजिए।”

कई संवाददाताओं को बंधक बनाया गया और प्रदर्शनों के दौरान हमला किया गया। सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 317 से 448 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा के खिलाफ समाजिक सुरक्षा सुधार को लेकर 18 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। ओर्टेगा पर भ्रष्टाचार व शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप है। प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493