फिल्म ‘9 टू 5’ के सीक्वल में नजर आएगी फोंडा, पार्टन और टॉमलिन की तिकड़ी

लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 1980 में आई हास्य फिल्म ‘9 टू 5’ के रिलीज के करीब चार दशक बाद फिल्म की अभिनेत्री जेन फोंडा ने कहा है कि इस कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में वह, डॉली पार्टन और लिली टॉमलिन के साथ फिर से पर्दे पर नजर आएंगी।

यह फिल्म एक बॉस और उनकी तीन सचिवों के इद गिर्द घूमती है जिन किरदारों को जेन, डॉली और लिली ने निभाया था।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेन (80) ने पुष्टि कर कहा कि वह और लिली व डॉली ‘9 टू 5’ के सीक्वल में साथ काम करेंगी।

जेन ने अपनी जीवन पर आधारित एचबीओ के लघुचित्र ‘जेन फोंडा इन फाइव एक्ट्स’ के टेलीविजन क्रिटिक्स एसोसिएशन पैनेल के मौके पर दौरान संवाददाताओं से कहा, “फिलहाल हम तीनों इसमें काम करने का मन बना रहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493