लेंडोवर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नए क्लब जुवेंतस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रियल मेड्रिड ने जीत हासिल की।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गारेथ बेल की ओर से मिली अच्छी शुरुआत के साथ शनिवार रात को इंटरनेशल चैम्पियंस कप में खेले गए मैच में रियल ने जुवेंतस को 3-1 से हराया।
जुवेंतस के खाते में गया एकमात्र गोल रियल की गलती थी। 12वें मिनट में डानी कार्जावाल की ओर से किए ओन गोल के कारण जुवेंतस का खाता खोला।
इस गलती में सुधार करते हुए बेल ने 39वें मिनट में गोल किया और रियल का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में पूरी तरह से मैच रियल के हाथों में रहा। उसने जुवेंतस पर दबाव बनाते हुए दो गोल किए और जीत हासिल की। रियल के लिए दूसरे हाफ में 47वें और 56वें मिनट में मार्को एसेनसियो ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath