वालेंसिया ने दोस्ताना मैच में एवर्टन को 3-2 से हराया

लिवरपूल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब वालेंसिया ने इंग्लिश प्रीमियर फुटबाल क्लब एवर्टन को एक रोमांचक दोस्ताना मैच में 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गोडिसन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर दी।

रोड्रिगो ने छठे मिनट में गोल कर वालेंसिया का खाता खोला। इसके बाद, सेंक तोसुन को 16वें मिनट में एवटर्न के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

रोड्रिगो ने इसके बाद, 22वें मिनट में गोल कर एक बार फिर वालेंसिया को बढ़त दी। 29वें मिनट में माइकल कीन ने गोल किया और एक बार फिर एवर्टन को 2-2 से फिर बराबरी पर ला खड़ा किया।

दूसरे हाफ में काफी समय बाद डेनमार्क मिडफील्डर डेनियल वास ने गोल कर वालेंसिया को 3-2 से आगे कर दिया और इसी स्कोर से टीम ने जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493