मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ‘बालिका वधु’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ‘प्यार तूने क्या किया’ के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं।
रूप ने एक बयान के अनुसार, “मुझे चोट लगी थी जिसने मुझे कुछ समय के लिए (शो) दूर रखा और फिर मैं पाश्र्व गायन में खुद को तैयार करने में व्यस्त हो गई। लेकिन अब एक साल बाद अब मैं अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार हूं।”
शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं शो में मुख्य नायिका हूं। मेरा चरित्र एक अमीर परिवार की लड़की का है। वह वकील है। यह उतार-चढ़ाव भरी खूबसूरत प्रेम कहानी है।”
रूप आखिरी बार शो ‘वारिस’ में नजर आईँ थीं।
dharmpath.com dharmpath