वाशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने वाशिंगटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की।
साल 2016 के बाद से कुजनेत्सोवा का यह पहला टूर्नामेंट खिताब है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कुजनेत्सोवा ने महिला एकल के फाइनल में क्रोएशिया की डोना वेकी को मात दी।
सेंट पीटर्सबर्ग की टेनिस खिलाड़ी ने पहले सेट में 4-6 से मिली हार के बाद अच्छी वापसी करते हुए 7-6 (7), 6-2 से दो सेट जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी हासिल की।
इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 250,000 डॉलर है। कुजनेत्सोवा ने इस टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में 128वें स्थान पर रहते हुए प्रवेश किया था।
dharmpath.com dharmpath