अमेरिकी शार्लोट रे का निधन

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री शार्लोट रे का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

वह हास्य से भरपूर टीवी शो ‘द फैक्ट्स ऑफ लाइफ’ में अपने किरदार मिसेज गैरेट के लिए जानी जाती हैं।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक, रे के पब्लिसिस्ट हारलन बोल ने अभिनेत्री के निधन की घोषणा की और कहा कि वह यहां रविवार को अपने घर में मृत पाई गईं।

अभिनेत्री ने अप्रैल 2017 में बोन कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया था। उन्हें इस बीमारी का पता पैनक्रिएटिक कैंसर होने का पता चलने के सात वर्षों बाद चला।

वह हास्य भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर थीं और टीवी शो ‘क्वीन ऑफ द स्टारडस्ट बॉलरूम’ के लिए 1975 में एमी पुरस्कार के लिए भी नामित हुई थीं। उन्होंने टीवी शो ‘डिफरेंट स्ट्रोक्स’ में भी काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493