अक्षय कुमार बेहतरीन इंसान : उदयबीर संधू

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता उदयबीर संधू अपनी पहली फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिलने पर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और उनका कहना है कि वह (अक्षय) बेहतरीन इंसान हैं।

अमृतसर के एक छोटे-से जिले तरनतारन में जन्मे उदयबीर की दिलचस्पी बड़े होने के दौरान खेलों में ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि खेल की बदौलत अक्षय कुमार के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई।

उदयबीर ने आईएएनएस से कहा, “‘गोल्ड’ बॉलीवुड में मेरी पहली फिल्म है और मैं खुश हूं कि मुझे अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला।”

उन्होंने कहा, “वह एक बेहतरीन इंसान और उम्दा कलाकार हैं। जब शूटिंग नहीं होती थी तो फिल्म के कलाकार और यूनिट सेट पर क्रिकेट खेलते थे और पूरी टीम के बीच बेहतरीन सामंजस्य कायम करने का यह अच्छा तरीका था।”

फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर, सनी कौशल, विनीत कुमार सिंह और मौनी रॉय भी हैं। रीमा कागती निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493