सेंसेक्स में 136 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 135.73 अंकों की तेजी के साथ 37,691.89 पर और निफ्टी 26.30 अंकों की तेजी के साथ 11,387.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 158.54 अंकों की तेजी के साथ 37,714.70 पर खुला और 135.73 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 37,691.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,805.25 के ऊपरी स्तर और 37,643.29 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 41.59 अंकों की तेजी के साथ 16,248.48 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 66.00 अंकों की तेजी के साथ 16,899.52 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.7 अंकों की तेजी के साथ 11,401.50 पर खुला और 26.30 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 11,387.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,427.65 के ऊपरी और 11,370.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में 12 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (0.98 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), वित्त (0.60 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.46 फीसदी) और वाहन (0.41 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियलिटी (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य (0.42 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (0.34 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.28 फीसदी) और दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी) रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493