एसी मिलान ने मालदीनी को डेवल्पमेंट डायरेक्टर नियुक्त किया

मिलान, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के क्लब एसी मिलान ने रविवार को महान खिलाड़ी पाब्लो मालदीनी को क्लब का नया स्पोर्टिग स्ट्रैटिजी एंड डेवल्पमेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है।

इटली के पूर्व कप्तान मालदीनी ने क्लब के लिए कुल 900 मैच खेले हैं। वह अपने पूरे करियर में एसी मिलान के लिए ही खेले।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ने एसी मिलान के कार्यकारी अध्यक्ष पाओलो स्कारोनी के हवाले से बताया, “पाब्लो मालदीनी एसी मिलान के लिए क्या दर्शाते हैं इसे बातने के लिए शब्द बहुत कम हैं। मेरा सौभाग्य था कि एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पिच पर बहुत सारी ट्रॉफी जीतते देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और आज उनके साथ इस नए रोल में काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

स्कारोनी ने कहा, “पाब्लो के मार्गदर्शन और अनुभव के अलावा उनके जुनून और उर्जा से भी क्लब को बहुत लाभ होगा। आज उन्हें एक नया रोल देना लंबी अवधि में मिलने वाली सफलता के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करने का संकेत है।”

मालदीनी 20 जनवरी 1985 में 16 वर्ष की उम्र में क्लब से जुड़े थे। 50 वर्षीय मालदीनी ने क्लब के साथ कुल 26 ट्रॉफी जीते जिसमें पांच यूरोपीय चैम्पियनशिप भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493