अगले साल विक्टोरिया के लिए खेलेंगी एलिस पैरी

मेलबर्न, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया महिला टीम की हरफनमौला खिलाड़ी एलिस पैरी ने न्यू साउथ वेल्स छोड़कर अगले साल विक्टोरिया जाने की पुष्टि कर दी है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पैरी 2007 से न्यू साउथ वेल्स में थीं। वह 2017-18 सीजन के अंत में अपने पति मैट टूमुया के साथ मेलबर्न लौटेंगी। उनके पति रग्बी खिलाड़ी हैं और वह अब मेलबर्न रीबेल्स के लिए खेलेंगे।

पैरी ने द ऐज से कहा, “अंत में यह पारिवारिक जिंदगी के लिए लिया गया बेहद ही निजी फैसला था। बीते एक दशक से ज्यादा न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।”

उन्होंने कहा, “मैंने जूनियर क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स से ही खेली थी। मैं काफी हद तक न्यू साउथ वेल्स की लड़की हूं। यह मेरे लिए काफी दुख की बात है। वहीं काफी लंबे समय बाद एक नई टीम के लिए खेलना अलग अनुभव होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493