रहस्यवाद पर मोहित हैं कंगना रनौत

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत रहस्यवाद को आकर्षक मानती हैं और वे योगी सद्गुरु से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

कंगना बुधवार को यहां सद्गुरु से मिलेंगी।

‘क्वीन’ अभिनेत्री ने कहा, “मैं जितने लोगों से मिली हूं उनमें सद्गुरु सबसे ज्यादा विद्वान हैं। रहस्यवाद सिर्फ समृद्धि और शांति पाने का दरवाजा नहीं है। मैं मानती हूं कि अगर हम इंसान भौतिकता से परे आयामों में जा सकते हैं, तो हम दुनिया बदल सकते हैं। इतनी विशाल दुनिया से बाहर झांकने का यह हमारी छोटा सा कदम है।”

कंगना ने कहा कि वे हमेशा से रहस्यवाद की ओर आकर्षित रही हैं और सद्गुरु की किताब ‘इनर इंजीनियरिंग’ से प्रभावित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वस्तुओं और क्रियाओं के लिए स्वामी विवेकानंद की प्रयोगवादी और वैज्ञानिक सोच से वह बहुत ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

कंगना फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ और कॉमेडी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में काम करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493