मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि भले ही वे बाइक चालकर थोड़ी दूर ही जा रहे हो लेकिन हेलमेट पहनकर ही जाएं।
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि भले ही वे बाइक चालकर थोड़ी दूर ही जा रहे हो लेकिन हेलमेट पहनकर ही जाएं।
गुल, जो खुद भी एक बाइकर हैं, उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, “मैंने रात को सपना देखा कि बिना हेलमेट बाइक चलाने के कारण मैं जेल में हूं। कभी भी हेलमेट के बिना बाइक न चलाएं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूरी कितनी कम है।”
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि हेलमेट को हाथ में पकड़कर नहीं चलना चाहिए क्योंकि यह कोई हैंडबैग नहीं है।
गुल आखिकी बार बड़े पर्दे पर 2015 में आई फिल्म ‘अब तक छप्पन-2’ में नजर आई थीं।
dharmpath.com dharmpath