काबुल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि 29 जुलाई से चार अगस्त के बीच 20,000 से ज्यादा अफगान शरणार्थी पड़ोसी पाकिस्तान व ईरान से लौटे हैं या उन्हें निर्वासित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस अवधि के दौरान ईरान से कुल 19,513 अफगान लोग कथित तौर पर देश पहुंचे हैं। यह बीते सप्ताह से पांच फीसदी कम है।
इस बीच पाकिस्तान से 954 अफगान नागरिक लौटे हैं।
एजेंसी ने कहा, “यह संख्या पिछले हफ्ते (137) की तुलना में 700 फीसदी की वृद्धि दिखाती है।”
एजेंसी ने शरणार्थियों के पहुंचने के बाद की मानवीय सहायता प्रदान की है। इसमें लौटने वालों को भोजन व दूसरे जरूरी सामान दिए गए हैं।
इस साल एक जनवरी से 463,000 से ज्यादा अफगान शरणार्थी दोनों देशों से लौटे हैं।
dharmpath.com dharmpath