अक्षय के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर दो करोड़ फॉलोअर हो गए हैं।

उन्होंने इस खुशी को जाहिर करते हुए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में ‘राउडी राठौड़’ के अभिनेता अक्षय ने एक वीडियो साझा किया है।

अक्षय ने कहा, “हैरान हूं कि मैं किस चीज का जश्न मना रहा हूं। आपके साथ इस बात को साझा कर खुश हूं कि हम अब दो करोड़ लोगों का परिवार हो गए हैं। मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। हमने यह उपलब्धि हासिल की है।”

अभिनेता को उनकी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ में देखा जाएगा, जो खेल पर आधारित है।

कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत हुआ है।

इसमें अमित साध भी प्रमुख भूमिका में हैं, वहीं टेलीविजन कलाकारा मौनी रॉय ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं।

यह फिल्म भारत को मिले पहले ओलम्पिक पदक की कहानी पर आधारित है। 1948 में आयोजित हुए 14वें संस्करण में भारत की हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493