एसकेएफ इंडिया के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए मनीष भटनागर

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बीयरिंग्स, सील्स, लुब्रिकेशन सिस्टम के क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी एबी एसकेएफ की इकाई एसकेएफ इंडिया के निदेशक मंडल ने मंगलवार को मनीष भटनागर को अपना प्रबंध निदेशक बनाए जाने की घोषणा की।

भटनागर का कार्यकाल 16 अगस्त, 2018 से प्रभावी होगा और उनके कार्यकाल की अवधि 5 साल की होगी। बोर्ड ने प्रबंधक निदेशक और निदेशक के रूप में कार्ल ऑर्सटेडियस का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है और यह मंगलवार से प्रभावी हो गया है।

एसकेएफ इंडिया लिमिटेड बोर्ड के चेयरमैन राकेश मखीजा, ने कहा, “एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में मनीष भटनागर का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। विभिन्न कंपनियों जैसे कि दानाहेर कॉपोर्रेशन, अंडरराइटर्स लैबोरेटोरीज इंक और जेनरल इलेक्ट्रिक के साथ उनका समृद्ध अनुभव एसकेएफ के लिए एक एसेट होगा। मैं उनकी कामयाबी के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493