जैसलमेर करेगा इंडिया बाजा-2018 की मेजबानी

जयपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मोटरस्पोर्ट में भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता इंडिया बाजा-2018 की मेजबानी जैसलमेर करेगा।

जैसलमेर के रेगिस्तान में 17 से 19 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इस प्रतियोगिता में 400 किलोमीटर की स्पेशल स्टेज स्पर्धा और 150 किलोमीटर की ट्रांसपोर्ट स्टेज स्पर्धा शामिल है।

इंडिया बाजा-2018 प्रतियोगिता का सबसे खास तथ्य यह है कि इसमें भारत के शीर्ष प्रतिस्पर्धियों को 2020 डकार रैली में सीधे तौर पर प्रवेश मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493