चुनकर मोबाइल एप्स को ब्लॉक करना कठिन : सीओएआई

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के तहत चुनकर किसी मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक करना काफी मुश्किल होगा। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने मंगलवार को यह बात कही।

इससे पहले डीओटी ने दूरसंचार कंपनियों से कहा कि वह फेसबुक, वाट्स एप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्क समेत अन्य को राष्ट्रीय सुरक्षा या व्यवस्था संबंधी खतरे की स्थिति में ब्लॉक करने का तरीका ढूंढ़े।

मैथ्यूज ने संवाददाताओं से कहा, “अगर असंभव नहीं है तो भी यह बहुत-बहुत अधिक मुश्किल है। (डीओटी को) यह जानकारी दे दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493