लंदन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की टीम न्यूकैसल युनाइटेड ने वेनेजुएला के स्ट्राइकर सॉलोमन रोंडोन के साथ एक सीजन के लिए करार किया है।
क्लब ने मंगलवार को कहा कि 28 साल के रेंडोन इससे पहले वेस्ट ब्रोमविक एल्बियन क्लब का हिस्सा थे और वह लोन पर इंग्लिश क्लब से जुड़े हैं।
रोंडन पिछले तीन सीजन से वेस्ट ब्रोम का हिस्सा थे जो कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 2017-2018 में आखिरी स्थान पर रही थी।
न्यूकैसल ने रेंडोन के हवाले से कहा, “यहां होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपने टीम के साथियों के साथ नए सीजन की शुरूआत करने के लिए उत्साहित हूं। करार को लेकर मेरे और क्लब के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी।”
उन्होंने कहा, “यह क्लब लीग के बड़े क्लबों में से एक है। मुझे कोच की पसंद के बारे में पता था, इसलिए यहां आने से मैं खुश हूं।”
रेंडोन ने वेनेजुएला के लिए 66 मैचों में 19 गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath