केंद्रीय अनुबंध से नाराज हफीज ले सकते हैं संन्यास

लाहौर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा केंद्रीय अनुबंध में श्रेणी ए से श्रेणी बी में आए हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज बोर्ड के इस फैसले से नाराज हैं। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार इसी कारण वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया ने हफीज के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वह श्रेणी में गिरावट के कारण अपमानित महसूस कर रहे हैं।

हफीज लगातार पीसीबी की शीर्ष श्रेणी में बने हुए थे लेकिन सोमवार को जारी नए अनुबंध में उनके स्थान पर बाबर आजम को जगह दी गई है।

स्थानीय मीडिया ने लिखा है, “हफीज इस फैसले से निराश हैं और इसी कारण वह खेल को जारी नहीं रखने के बारे में सोच रहे हैं। हफीज केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।”

पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में हफीज ने खेलने से मना कर दिया था। उन्हें टीम के शुरुआती चार मैचों में टीम में जगह दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493