अयोध्या के श्रावण झूला मेले के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

इसके साथ ही इस रूट पर चलते वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के साथ गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन में भी तीन अतिरिक्त जनरल कोच लगाएगा। यही नहीं, मेले को देखते हुए वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस और मनवर संगम एक्सप्रेस का ठहराव मोतीगंज एवं रामघाट स्टेशन पर करेगा। ट्रेनों की यह व्यवस्था 12 से लेकर 28 अगस्त तक रहेगी।

पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि

रेल प्रशासन ने अयोध्या में लगने वाले श्रावण झूला मेला के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर 05079/05080 गोंडा-मनकापुर-गोंडा एवं 05082/05081 गोंडा-मनकापुर-अयोध्या के बीच एक-एक जोड़ी मेला विशेष गाड़ियों का संचलन 12 से 28 अगस्त तक करने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत 05079 गोंडा-मनकापुर मेला विशेष गाड़ी गोंडा से 13.30 बजे चलकर मनकापुर 14.45 बजे पहुंचेगी, जबकि 05080 मनकापुर-गोंडा मेला विशेष गाड़ी मनकापुर से 11.30 बजे चलकर गोंडा 12.30 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार 05082 गोंडा-मनकापुर-अयोध्या मेला विशेष गाड़ी गोंडा से 23.40 बजे चलकर दूसरे दिन मनकापुर से 1.10 बजे छूटकर अयोध्या 2.30 बजे पहुंचेगी, जबकि 05081 अयोध्या-मनकापुर-गोंडा मेला विशेष गाड़ी अयोध्या से 3 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 5.15 बजे छूटकर गोंडा 6.30 बजे पहुंचेगी। ये मेला विशेष गाड़ियां मार्ग में सभी स्टेशनों एवं हाल्टों पर रुकेंगी।

उन्होंने बताया कि निर्णय लिया गया है कि इस मार्ग पर चलने वाली 54237-54238, 54239-54240 तथा 54243-54244 सवारी गाड़ियों में 12 से 28 अगस्त तक साधारण श्रेणी के 3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 55001-55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी में भी 12 से 28 अगस्त तक साधारण श्रेणी के 3 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही 14213/14214 गोंडा-वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 14117-14118 बस्ती-इलाहाबाद-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस का ठहराव मोतीगंज एवं रामघाट स्टेशनों पर 12 से 28 अगस्त तक दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493