प्रियंका की ‘काउबॉय निन्जा वाइकिंग’ अनिश्चितकाल के लिए टली

लॉस एंजिल्स, 8 अगस्त (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा और क्रिस प्रैट की फिल्म ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ अनिश्चतकाल के लिए टल गई है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म के शेड्यूल को खत्म कर दिया है और इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की है। पहले यह फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी।

कुछ सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पर अभी भी काम हो रहा है। प्रैट, प्रियंका और निर्देशक मिशेल मैकलेरेन इससे अभी भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि 28 जून की डेडलाइन में फिल्म को हरहाल में पूरा करने के बजाए स्टूडियो ने इसमें देरी करना सही समझा है।

स्टूडियो ने कहा है कि प्रोडक्शन शेड्यूल को ध्यान में रखकर फिल्म की रिलीज की तारीख फिर से तय की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493