‘क्रिस्टोफर रॉबिन’ के लिए मैकग्रेजर एकदम उपयुक्त थे : निर्देशक

लॉस एंजेलिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मार्क फोर्स्टर का कहना है कि अभिनेता इवान मैकग्रेजर एक्शन फिल्म ‘क्रिस्टोफर रॉबिन’ के लिए एकदम उपयुक्त थे।

फोर्स्टर ने आईएएनएस से कहा, “इवान और मैंने साल 2005 की थ्रिलर ‘स्टे’ से पहले भी एक-साथ काम किया था और मुझे पता था कि वह क्रिस्टोफर रॉबिन की भूमिका के रूप में बेहतर थे। वह न सिर्फ ड्रामा और कॉमेडी बेहतर तरीके से कर सकते हैं बल्कि वह कई तरह की बहुमुखी भूमिकाएं भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा,”जैसा कि मैंने पहले कहा है। मेरा मानना है कि यह फिल्म हर किसी के लिए है और इस फिल्म में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है और इवान ने इस किरदार को आत्मसात कर लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493