मोबाइल शेरूम के माध्यम से गुरुग्राम में सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजिकल उत्पादों का प्रदर्शन

गुरुग्राम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान एक्सिलेंस का उन्नत मोबाइल शोरूम-टीई रिग गुरुग्राम में चर्चा का विषय बना हुआ है। 19 जुलाई को मुंबई से रवाना हुआ यह मोबाईल शोरूम कई राज्यों के भ्रमण के बाद गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचा।

टीई रिग एक आकर्षक वाहन है, जिसमें गेमिंग, आईसीटी, होम एवं लिविंग सहित अत्यधिक उन्नत टेक्नोलॉजी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इनमें से हर उत्पाद पर ताइवान एक्सिलेंस का हॉलमार्क है, जो टेक्नोलॉजी की उत्कृष्टता का प्रदर्शन करता है। टीई रिग 12 राज्यों के 59 शहरों की यात्रा करते हुए मुंबई लौट जाएगा।

यह वाहन न केवल उत्पादों का प्रदर्शन करता है, बल्कि इसके द्वारा लोग हर उत्पाद एवं एक्सेसरी को खुद उपयोग करके देख सकते हैं। टीई रिग भारत की सबसे बड़ी गेमिंग ईवेंट- ताईवान एक्सिलेंस गेमिंग कप (टीईजीसी) के तहत विभिन्न शहरों की यात्रा कर रहा है।

टीईजीसी के एलिमिनेशन राउंड भारतव्यापी चैंपियनशिप के लिए 16 जुलाई को प्रारंभ हुए। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले शहरों की प्रभावशाली श्रृंखला में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता शामिल हैं।

ग्रैंड फाइनल मुंबई में 19 और 20 अक्टूबर को होगा, जिसमें कुल 8 सीएस गो टीमें एवं 8 डोटा 2 टीमें हिस्सा लेंगी। इस साल टीईजीसी गेमर्स को कप के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करने की चुनौती देगा तथा विजेता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं कई अन्य ब्रांड पुरस्कार मिलेंगे।

ताइवान एक्सिलेंस डोटा 2 एवं सीएस गो के फाइनल विजेताओं को ताइवान जाने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा, जहां वो सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी का उपयोग करके देख सकेंगे।

विजेताओं को इस देश की यात्रा करने का अनूठा अवसर मिलेगा, जो गेमिंग का सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है। यहां पर वो टेक्नोलॉजी का व्यक्तिगत अनुभव ले सकेंगे।

वाहन के टूर के बारे में ताइपे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निदेशक (लायजन ऑफिस, मुंबई) एलेक्स पेन ने कहा, “2018 का टीई रिग टूर काफी आकर्षक है। इस साल हमने सर्वाधिक इनोवेटिव उत्पाद प्रदर्शित किए हैं, जिनमें गेमिंग एक्सेसरीज एवं होम और लाईफस्टाईल उत्पाद भी रिग में रखे गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493