यश संग शूटिंग का आनंद ले रहीं तमन्ना

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि फिल्म ‘केजीएफ’ के लिए कन्नड़ फिल्म स्टार यश के साथ ‘जोके’ नामक गीत की शूटिंग शानदार रही।

उन्होंने ट्वीट किया, “यश के साथ ‘जोके’ गीत की शूटिंग करना बेहतरीन रही। टीम ने मुझे घर जैसा महसूस कराया। धन्यवाद दोस्तों। अपने आस-पास के सिनेमाघरों में जल्द ही तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में ‘केजीएफ’ देखें।”

‘केजीएफ’ प्रशांत नील द्वारा लिखित व निर्देशित है और होमबेल फिल्म्स बैनर के तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493