मैनचेस्टर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के मिडफील्डर डेनियल अर्जानी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी में शामिल हो गए हैं।
‘बीबीसी’ के अनुसार, सिटी ने ईरान में जन्मे 19 वर्षीय मिडफल्डर को आस्ट्रेलिया के क्लब मेलबर्न सिटी से अपनी टीम में शामिल किया। सिटी मेलबर्न स्थित क्लब का पेरेंट क्लब है।
अर्जानी ने पिछले सीजन आस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग के यंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीता था।
सिटी ने कहा कि अर्जानी को अभी भी बहुत कुछ सीखना है और उन्हें लोन पर किसी अन्य क्लब में भेजा जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह स्कॉलैंड के क्लब सेल्टिक में शामिल हो सकते हैं।
सिटी फुटबाल समूह में वैश्विक फुटबाल के प्रबंध निदेशक ब्रायन मारवुड ने कहा, “बहुत कम समय में डेनियल आस्ट्रेलिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं और उन्होंने वह क्षमता है जो शीर्ष स्तर पर फुटबाल खेलने के लिए चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath