वाशिंगटन डी.सी. में दक्षिणपंथी रैली की तैयारियां जोरों पर

वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वाशिंगटन डी.सी. में श्वेत राष्ट्रवादी रैली की पहली सालगिरह के मौके पर दक्षिणपंथी रैली का आयोजन करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

यह रैली एक साल पहले हुए घातक हिंसा की याद में आयोजित की जा रही है।

पिछले साल घातक ‘यूनाइट द राइट’ रैली का वर्जीनिया के शेर्लोट्स्विले में आयोजन कर चुके जेसन केसलर को इस रैली का आयोजन करने की अनुमति जून में ही मिल गई थी। रविवार को हजारो दक्षिणपंथी समर्थक यहां लाफायेट पार्क में एकत्रित होकर ‘श्वेत नागरिक अधिकारों’ की मांग को लेकर दबाव बनाएंगे।

समाचार पत्र यूएसए टुडे के मुताबिक, वाशिंगटन डी.सी. के मेयर ने गुरुवार को कहा था कि रैली के दौरान हिंसा की आशंका के चलते आपातकालीन अभियान केंद्र सक्रिय रहेंगे और हाई अलर्ट की स्थिति रहेगी।

समाचार पत्र यूएसए टुडे के ने बताया कि पिछले साल शेर्लोट्स्विले में इस रैली के आयोजन के दौरान 32 वर्षीय कानूनी सहायक हीदर हेयर उस समय मारी गई थीं जब श्वेत सर्वोच्च नेता जेम्स एलेक्स फील्ड्स जूनियर बुरे इरादे से अपनी कार को रैली में उमड़ी भीड़ में लेकर घुस गए थे।

विरोध प्रदर्शन स्थल के पास सर्विलांस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वर्जीनिया के दो सैनिक भी मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493