टेनिस : रोजर्स कप से बाहर हुए जोकोविक

मॉन्ट्रियल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। विंबलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविक के लिए उनके पांचवें रोजर्स कप खिताब का सफर समाप्त हो गया है।

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविक को पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में किशोर खिलाड़ी के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा।

ग्रीस के किशोर खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास ने 13 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नोवाक को दो घंटे और 18 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-7 (5-7), 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-27 स्टेफानोस ने अपने करियर के पहले एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स-1000 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने भी अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को सीधे सेटों में 7-5, 7-6 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493