ब्राजील में इस्पात संयंत्र में विस्फोट, 20 घायल

साओ पाउलो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के इपातिंगा में एक इस्पात संयंत्र में शुक्रवार को हुए विस्फोट में लगभग 20 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दमकलकर्मी अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है और इस आग लगने के कारणों का पता लगया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह विस्फोट दोपहर लगभग एक बजे हुआ।

मिनास गेरेस पुलिस ने इस्पात संयंत्र को खाली कराया। इसके साथ ही आसपास के स्कूलों को भी खाली कराया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493