‘केजीएफ’ में तमन्ना भाटिया रेट्रो गाने पर थिरकीं

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि उन्हें आगामी कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ’ में रेट्रो नंबर की शूटिंग करने में बहुत मजा आया।

तमन्ना पुराने गाने ‘जोके नानू बलिया मिंचू’ के रिक्रिएटेड वर्जन पर थिरकी, जो निर्देशक राजकुमार की कन्नड़ फिल्म ‘परोपकारी’ में दिवंगत विजयललिता पर फिल्माया गया था।

तमन्ना ने आईएएनएस से कहा, “यह पहली बार है जब मैं रेट्रो गाने पर थिरकी हूं। इस तरह का बेहतरीन अनुभव कभी नहीं रहा। यह रेट्रो कैब्रे गाना है।”

‘केजीएफ’ प्रशांत द्वारा निर्देशित है। फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493