बॉलीवुड सितारों ने जैकलिन को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और हुमा कुरैशी सहित बॉलीवुड हस्तियों ने शनिवार को अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज को उनके 33वें जन्मदिन की बधाई दी।

वर्ष 2006 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका पेजेंट जैकलिन ने वर्ष 2009 में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अलादीन’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘मर्डर 2’, ‘हाउसफुल 2’ और एक्शन थ्रिलर ‘रेस 2’ में नजर आईं।

जैकलिन सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत ‘किक’, ‘हाउसफुल 2’, ‘जुड़वा 2’ और ‘रेस 3’ में नजर आ चुकी हैं। अगली बार वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘ड्राइव’ में दिखेंगी।

बॉलीवुड सितारों ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी :

अनिल कपूर : जैकलिन को जन्मदिन मुबारक! आपकी मुस्कान और सकारात्मक ऊर्जा संक्रामक है! हमेशा अपनी खुशी जारी रखें! आपको प्यार और शुभकामनाएं!

अभिषेक बच्चन : हमेशा खुश और मुस्कुराते रहने वाली जैकलिन को जन्मदिन की बधाई। स्नैपचैटिंग से भरा अच्छा दिन रहे।

वरुण धवन : हैप्पी बर्थडे अलिष्का जैकलिन।

एकता कपूर : जैकलिन को जन्मदिन की बधाई।

रेमो डिसूजा : हैप्पी वाला बर्थडे जैकलिन।

हुमा कुरेशी : जैकलिन को जन्मदिन की बधाई, हमेशा खुश हैं।

राकुल प्रीत सिंह : जैकलिन को जन्मदिन की बधाई। यह वर्ष शानदार रहे। हमेशा मुस्कुराते रहो।

प्रीति जिंटा : मिस सनशाइन जैकी को जन्मदिन की बधाई।

सुजॉय घोष : हैप्पी बर्थडे जैकलीन। अच्छे से ‘ड्राइव’ करो।

उर्वशी रौतेला : आकर्षक दिव्य जैकलिन को जन्मदिन की बधाई! भगवान आपको आशीर्वाद दे।

राजपाल यादव : प्रतिभाशाली अभिनेत्री जैकलिन को जन्मदिन की बधाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493