बैडमिंटन : जयराम फाइनल में, मिथुन वियतनाम ओपन से बाहर

हो चिन मिन्ह सिटी (वियतनाम), 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने शनिवार को वियतनाम ओपन के फाइनल में जगह बना लिया जबकि एक अन्य खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

जयराम ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-49 जापान के यु इगिराशी को 21-14, 21-19 से मात दी।

भारतीय खिलाड़ी ने 34 मिनट में यह मुकाबला जीतकर फाइनल में कदम रखा। जयराम और इगिराशी के बीच करियर का यह पहला मुकाबला था।

फाइनल में वर्ल्ड नंबर-93 जयराम का सामना इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से होगा से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी मिथुन को पराजित किया।

वर्ल्ड नंबर-79 शेसार ने 59 मिनट तक चले मुकाबले में वल्र्ड नम्बर-112 मिथुन को 21-17, 19-21, 21-14 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493