मोड्रिक को इंटर मिलान क्लब में रुचि : स्पालेटी

मिलानो (इटली), 12 अगस्त (आईएएनएस)। इंटर मिलान फुटबाल क्लब के मुख्य कोच लुसियानो स्पालेटी ने कहा कि रियल मेड्रिड के खिलाड़ी लुका मोड्रिक ने उनके क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई है।

वेबासाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि स्पालेटी ने उम्मीद जताई है कि क्रोएशियाई खिलाड़ी मोड्रिक रियल क्लब में ही बने रहेंगे।

मोड्रिक का नाम इंटर मिलान से जोड़ा जा रहा है। स्पालेटी का कहना है कि अगर मोड्रिक उनके क्लब में आना चाहते हैं तो वह उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

स्पालेटी ने कहा, “मोड्रिक के बारे में कहूं, तो उनके साथ करार का काम क्लब के खेल निदेशक का है। मैं आश्वस्त नहीं हूं कि यह काम कैसे होगा। उन्होंने निश्चित रूप से इस क्लब में शामिल होने की इच्छा जताई है। ऐसे में हम उनके लिए सही परिस्थितियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह इस क्लब में शामिल हो सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493