अनुराग बसु, भूषण कुमार फिल्म के लिए साथ आए

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार ने मल्टी-स्टारर फिल्म के लिए निर्देशक अनुराग बसु से हाथ मिलाया है।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे और यह मल्टीस्टारर फिल्म होगी।

बसु फिलहाल फिल्म के लिए कलाकारों के चयन को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

बसु ने कहा, “भूषण के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध रहा है। जब मैंने इस फिल्म के बारे में उनसे बात की तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।”

भूषण कुमार भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने बसु को सराहते हुए कहा,”अनुराग कहानियों को पर्दे पर उकेरने में उस्ताद हैं वह अपनी हर कहानी से लोगों को बांध देते हैं। इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम करने में मजा आएगा।”

टी-सीरीज ने ‘हिंदी मीडियम’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्में दी हैं और बसु को ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’, ‘लाइफ इन अ.. मेट्रो’, ‘काइट्स’, ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493